{"_id":"628f9daca04f30539b52fb03","slug":"gullriha-pradhan-and-complainant-clash-in-auraiya-pradhan-alleges-of-threatening-to-kill-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता में तनातनी, प्रधान ने लगाया धमकाने का आरोप, पुलिस को दिया शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता में तनातनी, प्रधान ने लगाया धमकाने का आरोप, पुलिस को दिया शिकायती पत्र
Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
सार
दिबियापुर में गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता के बीच घोटालों की शिकायत को लेकर तनातनी चल रही है। यह मामला जिलाधिकारी और पुलिस तक पहुंच गया है, क्योंकि प्रधान ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने वीडियो वायरल कर प्रधान पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर में गुलरिहा की ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि घोटालों की शिकायत करने पर प्रधान ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह गांव गुलरिहा की प्रधान नीलम ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की है कि पंचायत में घोटाले की शिकायत करने पर प्रधान ने जानलेवा हमला कराया है।
विज्ञापन
समाजसेवक नाम के ट्विटर अकाउंट से हुई शिकायत में एक वीडियो भी संलग्न किया गया है। इस ट्वीट के बाद औरैया पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि थाना प्रभारी दिबियापुर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां बता दें कि पिछले दिनों गुलरिहा निवासी दीपकुमार ने जिलाधिकारी से प्रधान और सचिव के खिलाफ हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकालने की शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।