फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GT Road Diversion for Ring Road Project, Commuters to Travel 2 km Extra

Kanpur: तात्यागंज में बनेगा 50 फीट ऊंचा ओवरब्रिज, 12 गांवों के लोग 2 किमी घूमकर जाएंगे; ये होगा डायवर्जन..

Tue, 21 Jul 2026 08:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 08:05 PM IST
सार

Kanpur News: रिंग रोड परियोजना के तहत चौबेपुर के तात्यागंज में रेलवे लाइन और जीटी रोड पर बनने वाले उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
GT Road Diversion for Ring Road Project, Commuters to Travel 2 km Extra
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर में रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य ने अब तेजी पकड़ ली है। बिल्हौर तहसील क्षेत्र के चौबेपुर अंतर्गत तात्यागंज गांव के सामने जीटी रोड नेशनल हाईवे और रेलवे लाइन के ऊपर एक विशालकाय ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुल निर्माण के चलते सुरक्षा की दृष्टि से सर्विस रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन लागू होने से देवपालपुर, रिक्खीपुरवा और आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों व राहगीरों को अब लगभग 02 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा से सचेंडी तक बन रही रिंग रोड, बनेगा 50 फीट ऊंचा पुल

उल्लेखनीय है कि कानपुर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए उन्नाव जिले के हाटा से लेकर कानपुर नगर के सचेंडी तक रिंग रोड का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत तात्यागंज के पास जीटी रोड और रेलवे लाइन को पार करने के लिए लगभग 50 फीट ऊंचे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन

पुल के पिलरों और गर्डर को रखने का काम सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके, इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा जीटी रोड की सर्विस लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से डायवर्ट कर दिया गया है।

एक दर्जन गांवों के लोगों की बढ़ी दूरी, जल्द मिलेगी राहत

इस डायवर्जन का सीधा असर महाराजपुर, देवपालपुर, पचोर, तात्यागंज, गढ़ेवा और रिक्खीपुरवा समेत आसपास के एक दर्जन गांवों की आबादी पर पड़ा है। इन गांवों के लोगों को रोजाना के कामकाज, बाजार और स्कूल आने-जाने के लिए 02 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

इस संबंध में कार्यदायी संस्था के प्रबंधक एचके प्रधान ने बताया कि विशालकाय पुल के निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है और काम खत्म होते ही जीटी रोड व सर्विस रोड पर आवागमन को दोबारा सामान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed