{"_id":"5dd553ac8ebc3e54c851f17f","slug":"groom-could-not-write-his-name-then-girl-denied-to-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को मिले पैसे, गिन नहीं पाया तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को मिले पैसे, गिन नहीं पाया तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात
Wed, 20 Nov 2019 10:22 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के कलेवा के दौरान दूल्हा रुपये नहीं गिन पाया और अपना नाम भी नहीं लिख सका। ये देखकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शाहाबाद कोतवाली में लगभग दो घंटे तक चली कवायद के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
शाहजहांपुर शहर निवासी एक अधिवक्ता के पुत्र का विवाह शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किसान की पुत्री के साथ तय हुआ था। मंगलवार रात बरात आई और वधू पक्ष के लोगों ने जमकर खातिरदारी भी की। शादी का आयोजन शाहाबाद कस्बे में स्थित एक मैरिज लॉन में किया गया।

बुधवार सुबह कलेवा के दौरान दूल्हे को मिले रुपये गिनने के लिए कहा गया तो दूल्हे ने संकोच के साथ रुपये उठा लिए, लेकिन रुपये गिन नहीं पाया। इसकी जानकारी होने वाली दुल्हन को हुई तो उसे शक हो गया। उसने दूल्हे से अपना नाम लिखकर दिखाने को कहा, लेकिन दूल्हा यह भी नहीं कर पाया।
इसके बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि लेनदेन की बात दोनों पक्षों ने आपस में स्पष्ट कर ली। लड़की वाले यह आरोप भी लगा रहे थे, चढ़ावे में आए जेवर में कुछ नकली हैं, लेकिन असली वजह दूल्हे के रुपये न गिन पाने और नाम न लिख पाने की रही। युवती स्नातक है, जबकि पता चला है कि युवक हाईस्कूल पास भी नहीं है।