फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park is called international stadium, there is no parking facility, this is challenge for upcoming match

Green Park: कहने को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, नहीं है पार्किंग व्यवस्था…होने वाले टेस्ट मैच के लिए ये है चुनौती

Fri, 09 Aug 2024 04:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

Kanpur News: 2016 में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ और हॉस्टल के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास पिच बनने के बाद पार्किंग खत्म हो गई थी। वहीं, अब 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच के दौरान जिला प्रशासन, यूपीसीए और खेल विभाग के सामने वाहनों को खड़ा कराने की चुनौती है।

विज्ञापन
Green Park is called international stadium, there is no parking facility, this is challenge for upcoming match
,ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुमार ग्रीनपार्क में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्ष 2016 से पहले तो स्टेडियम में कुछ वाहनों की पार्किंग व्यवस्था थी पर हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ और हॉस्टल के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास पिच बनने के बाद पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई। अब मैच देखने आने वाले दर्शकों को अपने वाहन स्टेडियम के बाद इधर-उधर खड़े करने पड़ते हैं। 27 सितंबर को ग्रीनपार्क में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है, ऐसे में दर्शकों को इस बार भी पार्किंग के लिए जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन

पांच दिनों के लिए वीवीआईपी, ब्रॉडकास्ट टीम के साथ ही सामान्य दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करना जिला प्रशासन, यूपीसीए और खेल विभाग के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। वर्ष 2015 में खेले गए आईपीएल मैचों के दौरान की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की उभर के सामने आई थी। वर्ष 2016 और 17 में खेले गए दो-दो मुकाबल में भी जिला प्रशासन ने स्टेडियम के आसपास के कई स्थानों को खाली कराकर पार्किंग की व्यवस्था कराई थी।
विज्ञापन

टेस्ट मैच के दौरान होती है ज्यादा समस्या
टी-20 और वनडे मैच के दौरान तो एक दिन ही जिला प्रशासन को पार्किंग के लिए माथापच्ची करनी पड़ती है पर टेस्ट मैच पांच दिवसीय होने से सर्वाधिक समस्या आती है। गैर जिलों के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले दर्शकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या है। इसको लेकर डीसीपी ट्रैफिक और मंडलायुक्त से बैठक के दौरान बातचीत हुई है, उम्मीद है इस बार टेस्ट मैच में कोई समाधान निकलेगा।  -सुजीत श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी ग्रीनपार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed