फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park in form ODI or T20 match possible after the test, UP T20 league matches will be held in two cities

UP: फॉर्म में ग्रीनपार्क...टेस्ट के बाद वनडे या टी-20 मैच संभव, दो शहरों में होंगे यूपी टी-20 लीग के मैच

Sat, 22 Jun 2024 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jun 2024 09:40 AM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम की झोली में टेस्ट के बाद वनडे या टी-20 मैच गिर सकता है। बता दें कि अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे होने हैं। इनमें से एक मैच ग्रीनपार्क या इकाना में हो सकता है।

विज्ञापन
Green Park in form ODI or T20 match possible after the test, UP T20 league matches will be held in two cities
,ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ग्रीनपार्क को जल्द ही टी-20 या वनडे मैच की मेजबानी का तोहफा मिल सकता है। जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच होने हैं। अभ्यास के लिए नोएडा के स्टेडियम का नाम फाइनल हो गया है। टी-20 या वनडे का एक मैच ग्रीनपार्क या लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा सकता है।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। गुरुवार को इसकी घोषणा हुई थी। मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। अगले ही दिन ग्रीनपार्क को जुलाई-अगस्त में एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज मिलने की बात सामने आ रही है। यूपीसीए के मीडिया प्रभारी मो. फहीम ने बताया कि अफगानिस्तान की टीम ने अपनी सीरीज को उत्तर प्रदेश में कराने की अपील की थी।

विज्ञापन

इसके बाद उन्हें ग्रीनपार्क या नोएडा के स्टेडियम में सीरीज कराने को लेकर स्वीकृति दे दी गई है। बता दें कि अफगानिस्तान की टीम पहले भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम के अलावा देहरादून में अपनी क्रिकेट सीरीज का आयोजन कर चुका है। ग्रीनपार्क में पिछले तीन वर्षों से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ था, इसलिए यहां क्रिकेट प्रेमियों में निराशा छाने लगी थी।

दो शहरों में होंगे यूपी टी-20 लीग के मैच
इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कानपुर में अपनी पहली यूपी टी-20 प्रीमियर लीग का आयोजन किया था। लीग के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में भी जगह बनाई। इसी को देखते हुए यूपीसीए ने इस बार इस लीग का आयोजन प्रदेश में दो जगह कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन

सितंबर या अक्तूबर में आयोजित होगी लीग
यूपीसीए के मीडिया प्रभारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सितंबर या अक्तूबर में इस लीग को कराया जाएगा। इस बार इसे प्रदेश के दो शहरों में आयोजित किया जाएगा। हालांकि दोनों शहरों के नाम पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जुलाई में होने वाली बैठक में इस पर फैसला कर लिया जाएगा। बता दें कि इस बार इस लीग को इकाना स्टेडियम में कराने को लेकर चर्चाएं उठ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed