फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governor Anandiben Patel reached Kanpur

मुख्यमंत्री योगी बोले: आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार से साकार होगी अंत्योदय की परिकल्पना, कानपुर इस पहल का बड़ा माध्यम बनेगा

Wed, 28 Jul 2021 12:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jul 2021 12:17 PM IST
सार

राज्यपाल ने एचबीटीयू में शैक्षणिक, वित्तीय, कार्ययोजना समेत 55 प्रपत्रों की आख्या पर समीक्षा की।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel reached Kanpur
सीएसजेएम विवि पहुंची राज्यपाल व सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार सुबह 10:22 बजे हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) पहुंची। यहां पर कुलपति और रजिस्ट्रार समेत विवि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उनके आने से पहले एचबीटीयू और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने एचबीटीयू में शैक्षणिक, वित्तीय, कार्ययोजना समेत 55 प्रपत्रों की आख्या पर समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालय को कई कार्ययोजना दी थी, जिसकी जानकारी की। विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने का प्लान जाना।
विज्ञापन


एचबीटीयू में शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति का आना प्रस्तावित है। राज्यपाल ने इस संबंध में जानकारी की। एचबीटीयू में बैठक के बाद राज्यपाल सीएसजेएम विवि के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसजेएम विवि के बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल व सीएम योगी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार के माध्यम से अंत्योदय की परिकल्पना साकार होगी। कानपुर इस पहल का बड़ा माध्यम बनेगा। यह परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने शुरू की थी, जिनका कानपुर से बड़ा लगाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed