{"_id":"683dc463e927cb6afb00ef3b","slug":"governor-anandiben-patel-appreciated-the-students-models-at-the-exhibition-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल देख राज्यपाल गदगद: नशे में चालक के होने पर सेंसर बंद कर देगा वाहन का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल देख राज्यपाल गदगद: नशे में चालक के होने पर सेंसर बंद कर देगा वाहन का इंजन
Mon, 02 Jun 2025 09:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
स्टॉल पर छात्र से मॉडल की जानकारी लेतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में चालक के होने पर सेंसर के माध्यम से वाहन को रोक देगा रोड सेफ्टी यंत्र। चार पहिया वाहन चलाते समय झपकी आने पर चश्मा चालक को जगा देगा। ऐसे ही छात्र-छात्राओं के अन्य मॉडलों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी में देकर सराहना की। आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण कार्यक्रम में सोमवार को प्रदर्शनी लगाई गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर आरआर इंटर कॉलेज के छात्र वरदान सिंह ने सेंसरयुक्त चश्मा और रोड सेफ्टी यंत्र का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राज्यपाल को छात्र ने बताया कि रोड सेफ्टी यंत्र इलेक्ट्रानिक डिवाइस है। इसमें सेंसर लगा है, नशे (शराब पीकर) में चालक की सीट पर व्यक्ति के बैठते ही वाहन में बीप की आवाज होगी और वाहन लॉक हो जाएगा। इंजन बंद होने से स्टार्ट नहीं होगा। झपकी और नींद आने पर सेंसरयुक्त चश्मा एक्टिव हो जाता है। बीप बजने से चालक की नींद खुल जाती है। राज्यपाल ने डीएम अनुनय झा से कहा, मॉडल को बढ़ावा दिए जाने के लिए शासन स्तर पर भिजवाया जाए। वेणी माधव इंटर कॉलेज की छात्रा हर्षिता वर्मा ने किचन के उपयोग का मल्टीपरपज यंत्र, सलोनी वर्मा ने गन्ना किसानों के लिए गन्ना की कटाई-छटाई का यंत्र और सलोनी वर्मा ने रोड सोकिंग का मॉडल प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर मुजाहिदपुर स्कूल के छात्रा दीपाली यादव ने उपस्थिति लॉक करने, टाेडरपुर के ओम मिश्रा ने बिजली आपूर्ति और पूरा बहादुर के समर ने कार्बन से इंक बनाने और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन