फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government concessions will strengthen industries and boost exports.

Kanpur News: सरकारी छूट से मजबूत होंगे उद्योग, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government concessions will strengthen industries and boost exports.
कानपुर। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, फियो और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के संयुक्त सहयोग से मंगलवार को मर्चेंट्स चैंबर हॉल में एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन-ट्रेड फाइनेंस विषय पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, विदेशी मुद्रा, व्यापार वित्त और निर्यात संवर्धन की जानकारी दी। कहा गया कि उद्योग एवं बैंकिंग क्षेत्र के बीच समन्वय से एमएसएमई और निर्यात को नई उड़ान मिल सकेगी।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह ने एमएसएमई पॉलिसी-2022 के तहत मिलने वाली छूटों के साथ एक जिला एक उत्पाद और एक जिला, एक व्यंजन योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि इस पॉलिसी के जरिए उद्योगों को रफ्तार मिल सकेगी।बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डीजीएम संजू कुमारी ने रिटेल ट्रेड, फॉरेक्स, ट्रेड फाइनेंस और एमएसएमई व निर्यात संबंधी बैंकिंग योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैंक के चीफ मैनेजर रोहित कुमार ने एमएसएमई योजनाओं और विदेशी मुद्रा से जुड़े विषयों की जानकारी दी। आईबीडी विभाग के चीफ मैनेजर सौरव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्रेड फाइनेंस पर विचार रखे।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (फियो) के उप्र रीजनल हेड आलोक श्रीवास्तव ने निर्यात संवर्धन और निर्यातकों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुशील शर्मा, नेहा जैन, प्रियंका पॉल, प्रभात मिश्रा, राहुल सचान, उमेश पांडेय और ईश्वर सिंह वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed