{"_id":"e9247db712aaf619fbb86ef30792ad37","slug":"got-nothing-to-kanpur-which-was-stripped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कानपुर को मिला कुछ नहीं, जो था छीन लिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कानपुर को मिला कुछ नहीं, जो था छीन लिया’
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के एक साल में सबसे अधिक कानपुर की अधिक उपेक्षा की गई है। इस शहर को मिला कुछ नहीं, जो था उसे छीन लिया गया। ऐसे ही चलता रहा तो ख्यातिलब्ध औद्योगिक नगरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
तिलक हाल में रविवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि कानपुर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए दिल्ली-कानपुर के बीच उन्होंने हवाई सेवा शुरू कराई थी। उसे बढ़ाने के बजाय, अब एयर इंडिया का ऑफिस भी बंद कर दिया गया। हवाहवाई केंद्र सरकार ने कानपुर में हवाई सेवा को लेकर उनके पूरे किए धरे परे पानी फेर दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में कानपुर से 14 नई रेलगाड़ियों का संचालन कराया। वर्तमान केंद्र सरकार एक साल में ऐसा कुछ नहीं कर पाई है। जम्मू के लिए जिस ट्रेन को चलाने की बात की जा रही है, उसका प्रस्ताव 2014 के बजट में ही बन चुका था।
विज्ञापन
श्रीप्रकाश जायसवाल ने गंगापुल से लेकर रामादेवी तक, जीटी रोड पर सीओडी क्र ासिंग फोरलेन ब्रिज के काम में देरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से सिर्फ नारियल फोड़े जा रहे हैं और केक काटे जा रहे हैं, काम कुछ नहीं हो रहा है।
घाटमपुर और बिल्हौर में हर सुविधा मुहैया कराने के बाद भी पावर प्लांट को अब तक स्थापित नहीं कराया जा सका। नमामि गंगे प्रोजेक्ट को भी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फेल बताया। इस मौके पर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री मौजूद रहे।