फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   goods of more than 2 crore seized gst team

सेंट्रल जीएसटी का मेटल फर्म पर छापा, 2.5 करोड़ का माल सीज, टैक्स दिए बिना हो रहा था कारोबार

Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
goods of more than 2 crore seized gst team
जीएसटी ने की कार्रवाई दो करोड़ से अधिक का माल सीज

केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सेंट्रल जीएसटी) विभाग की टीमों ने मंगलवार को दादानगर स्थित श्री एल्युमीनियम एवं शुभ मेटल फर्म के चार ठिकानों पर छापा मारकर 45 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। छापे के दौरान फैक्ट्रियों और गोदामों में बड़े पैमाने पर माल का अवैध उत्पादन और भंडारण मिला। किसी भी स्थान पर स्टॉक रजिस्टर व खरीद-बिक्री के बिल नहीं मिलने पर करीब 140 टन माल को संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया।

विज्ञापन


इसका बाजार मूल्य करीब 2.5 करोड़ रुपये आंका गया है। सेंट्रल जीएसटी के कमिश्नर शिव कुमार शर्मा और ज्वाइंट कमिश्नर रुद्र प्रताप सिंह को कुछ समय से इनके प्रतिष्ठानों पर टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। इस पर दोनों अफसरों ने असिस्टेंट कमिश्नर आदित्य कुमार ममगाईं को इसकी पड़ताल करने की जिम्मेदारी सौंपी। केंद्रीय निवारक शाखा की टीम के साथ दादानगर स्थित दो फैक्ट्रियों, 80 फीट रोड स्थित दुकान और गोदाम पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि फर्म की एक फैक्ट्री में एल्युमीनियम के स्क्रैप को पिघलाकर उसका ठोस रूप (इंगट की तरह) तैयार किया जाता था। बाद में इसे दूसरी फैक्ट्री में रंग रोगन और पॉलिश आदि करके (एनोडाइज्ड) अपने ही व्यापारिक प्रतिष्ठान के जरिये बाजार में बेच दिया जाता था। माल के इस आवागमन के दौरान कोई इनवॉइस नहीं बनाई जाती थी। कच्चे और तैयार माल का कोई हिसाब किताब नहीं रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे के दौरान अफसरों को बड़े पैमाने पर निर्मित और अर्धनिर्मित आइटम मिले, जिनका हिसाब किताब नहीं था। माना गया कि अपनी ही फैक्ट्री में उत्पाद बनाकर अपनी ही दुकान के जरिये माल बेचा जा रहा था। इस वजह से दूसरी फर्मों से लेनदेन का हिसाब नहीं मिला। इस पर अफसरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का माल सीज कर दिया। इतने माल का टैक्स लगभग 45 लाख रुपये बनता है।


अफसरों ने बताया कि इस तरह के मामलों में सौ फीसदी जुर्माने का भी प्रावधान है। फर्म से 90 लाख रुपये वसूले जाएंगे। छापा मारने वाले अधिकारियों में अधीक्षक हिमांशु श्रीवास्तव, विवेक गुप्त, उमेश शुक्ल, निरीक्षक संतोष शर्मा, अतुल निगम, राकेश कटियार, रीतेश श्रीवास्तव, अमित कुमार, रवीन्द्र यादव, पीयूष कुमार, गीता, अमरजीत संगीता कुमारी, अखिल कुशवाहा, आशीष पांडेय आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed