फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gold prices fell due to low demand

बाजार में खप नहीं रहा सोना, डिमांड घटी तो गिर गए भाव 

Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
gold prices fell due to low demand
डेमो
सराफा बाजार पर नोट बंदी के काले बादल मंडरा रहे है। इसी के चलते सोने के दाम में गिरावट हुई है। फिलहाल, आठ नवंबर से अब तक सोेने में करीब एक हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सोने का एमसीएक्स रेट 28,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि हाजिर रेट 28,800 रुपये के आसपास रहा। 
विज्ञापन


सराफा बाजार के जानकार बताते हैं कि सोने की गिरती कीमतों की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हालात तो हैं ही, भारत में भी सोने की मांग 80 फीसदी तक कम हो गई है। इसका सीधा असर कीमत पर पड़ा है। बैंकों के जरिये इंपोर्ट होने वाले सोने की मात्रा में कमी आई है। तस्कर कर लाया गया सोना भी इन दिनों बाजार में खप नहीं रहा है। माना जा रहा है कि सोने की कीमत और गिरेगी।
विज्ञापन


दिसंबर के अंत तक सोना एक बार फिर 26 हजार रुपये के आसपास पहुंच सकता है। बता दें कि धनतेरस और दीपावली के समय शहर में सोने की कीमत 30 से 31 हजार रुपये के आसपास रही है। इसी तरह चांदी में भी करीब पांच हजार रुपये किलो की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को चांदी 40 हजार रुपये किलो बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed