{"_id":"675dcc4952d88f74d601eba9","slug":"going-to-see-sick-niece-youth-dies-in-road-accident-etawa-news-c-216-1-etw1001-119115-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीमार भांजी के देखने जा रहे \nयुवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीमार भांजी के देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
इकदिल। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। औरेया के थाना अयाना के गांव अकबरपुर निवासी रविंद्र कुमार (25) पुत्र श्रीनिवास शुक्रवार रात जिला अस्पताल में भर्ती बीमार भांजी को देखने जा रहा था।
बाइक पर उनके साथ चचेरा भाई ब्रजेश भी सवार था। तभी हाईवे पर पिलखर गांव के सामने किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
वहीं नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह आठ बजे मानिकपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार बसरेहर थाना व कस्बा निवासी नवनीत कुमार घायल हो गया। डीसीएम चालक फरार हो गया। उधर, रामपुर नावली गांव निवासी बलवीर सिंह शनिवार दोपहर महावीर नगर के सामने विक्की से नेशनल हाईवे पार कर रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ गांव राम नगर के सुरेंद्र भी सवार थे। तभी शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रही कार को लोगों ने पकड़ लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।