फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   goat ran away with file in mouth from government office employee followed him chaubeypur block

यूपी: सरकारी दफ्तर से मुंह में फाइल दबाकर भागी बकरी, पीछे-पीछे दौड़ता रहा कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 02 Dec 2021 10:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Dec 2021 10:17 AM IST
सार

बकरी एक मोटी फाइल मुंह में दबाकर परिसर में इधर-उधर भागने लगी। बकरी के मुंह में फाइल देखकर कर्मचारी सकते में आ गए। एक कर्मचारी फाइल को बचाने के लिए दौड़ने लगा।

विज्ञापन
goat ran away with file in mouth from government office employee followed him chaubeypur block
मुंह में फाइल दबाकर भागी बकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्हौर के चौबेपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बुधवार को विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दफ्तर से एक काली बकरी द्वारा महत्वपूर्ण फाइल लेकर भागने और कई ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के अभिलेख खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूरा मामला हाईलाइट होने पर कार्यालय में हड़कंप मचा तो खंड विकास अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार, विकास खंड कार्यालय स्थित पंचायत सचिव दफ्तर में बुधवार को एक बकरी घुस गई।बताते हैं कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, देखते ही देखते बकरी ने मौके पर मिले कई ग्राम पंचायतों के अभिलेखों को निगलना शुरू कर दिया। जब वहां मौजूद कुछ लोगों ने बकरी को देख भगाया तो बकरी एक फाइल मुंह में दबाकर भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कई लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन तब तक फाइल के भी कई कागज बकरी निगल गई। वायरल वीडियो में सरकारी कर्मचारी दौड़ते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पूरे मामले में कर्मचारियों की घोर लापरवाही उजागर होने पर दिन भर लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। खंड विकास अधिकारी चौबेपुर मन्नू लाल यादव ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है।

कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है संबंधित पंचायत सचिवों से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बकरी के फाइल उठा ले जाने का लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोग इसे लेकर ऑफिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed