{"_id":"5a25214d4f1c1b78548c10e2","slug":"girlfriend-tenacity-go-with-her-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ जाने के लिए नाबालिग प्रेमिका ने किया पुलिस की नाक में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ जाने के लिए नाबालिग प्रेमिका ने किया पुलिस की नाक में दम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश- कन्नौज के साैरिख में एक अनाेखे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने अाया है। यहां कुछ दिन पहले जेल से छूटे अपराधी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने के लिये एक नाबालिग लड़की ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। अदालत के मना करने के बाद भी लड़की अपने प्रेमी से दूर जाने के लिये तैयार नहीं है।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी
डेमो पिक
साैरिख की सकरावा चौकी के एक गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी हुई है। उसका प्रेमी उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि गांव के हरिकांत के खिलाफ नाबालिग लड़की के पिता ने 8 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में सजा मिलने के बाद हरिकांत को जेल भेज दिया गया। किशोरी को जब मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया ताे नाबालिग होने के कारण मजिस्ट्रेट ने उसे पिता के साथ घर भेज दिया था। अब हरिकांत जेल से छूटकर आया है।
इस मामले में सजा मिलने के बाद हरिकांत को जेल भेज दिया गया। किशोरी को जब मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया ताे नाबालिग होने के कारण मजिस्ट्रेट ने उसे पिता के साथ घर भेज दिया था। अब हरिकांत जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के जेल से छूटते ही किशाेरी फिर से उसके साथ चली गई
डेमो पिक
जेल से छूटते ही किशाेरी फिर से उसके साथ चली गई। किशोरी के पिता की शिकायत पर सकरावा चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र ने नाबालिग अाैर उसके प्रेमी दाेनाें को हिरासत में ले लिया है। थाने में किशोरी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है जबकि हरिकांत ने उसे साथ रखने से मना कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को उसे फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही उसके भविष्य का फैसला होगा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को उसे फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही उसके भविष्य का फैसला होगा।