फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend adamant on marrying a young man, staged a sit-in outside the house for 24 hours

युवक से शादी पर अड़ी प्रेमिका, 24 घंटे घर के बाहर दिया धरना

Thu, 21 Oct 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend adamant on marrying a young man, staged a sit-in outside the house for 24 hours
राजपुर। भाल गांव निवासी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी पड़ोस के गांव में रहने वाली युवती 24 घंटे उसके घर के बाहर धरने पर बैठी रही। युवती ने सेना में नौकरी लगने के बाद युवक की ओर से शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती पर शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से जमानत मिलने के बाद युवती को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

भाल गांव में धरने पर बैठी युवती ने बताया कि युवक से उसके तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। नवंबर 2020 में जालौन के चुर्खी स्थित एक मंदिर में वह युवक से शादी भी कर चुकी है। हालांकि उसके पास शादी संबंधी कोई प्रमाण नहीं है। इस बीच युवक सेना में भर्ती हो गया। इस समय वह पुणे में ट्रेनिंग कर रहा है।
विज्ञापन

नौकरी लगने के बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रशिक्षु जवान बाबा की मौत होने पर तेहरवीं में शामिल होने 18 अक्तूबर को गांव आया। इसकी जानकारी पर युवती उससे मिलने गांव पहुंची। जहां उसे युवक नहीं मिला। इस पर वह मंगलवार की शाम पांच बजे से घर के बाहर धरने में बैठ गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसआई अनिलेश यादव ने युवती को समझाकर थाने चलने को कहा। उसने पुलिस से कोई कार्रवाई करने से भी इन्कार कर दिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती पर शांतिभंग की कार्रवाई की। एसओ कपिल दूबे ने बताया कि युवती पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसडीएम कोर्ट से जमानत होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed