{"_id":"6262b16141139a172f302363","slug":"girl-student-went-missing-to-study-coaching-in-mahoba-no-clue-even-after-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पुलिस तलाश में जुटी
Fri, 22 Apr 2022 07:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:16 PM IST
सार
कस्बा पनवाड़ी में कोचिंग पढ़ने गई हाईस्कूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गायब हुई छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले के कस्बा पनवाड़ी में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता हो गई। 36 घंटे बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। लोधीपुरा गांव निवासी बालमुकुंद की 16 वर्षीय पुत्री सविता हाईस्कूल की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने कस्बा पनवाड़ी गई थी। छात्रा जब देर रात तक घर नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उसकी सहेलियों से उसके बारे में जानकारी जुटाई। छात्रा के परिजन कोचिंग पहुंच गए, जहां उन्होंने कोचिंग संचालक से बेटी के बारे में जानकारी की। उसके बाद उसको रिश्तेदारी में तलाश किया। जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा, तब पिता ने थाना पनवाड़ी पहुंच पुत्री के लापता होने की तहरीर दी। पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुत्री की शीघ्र बरामदगी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि हाई स्कूल की छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन