फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl student raped in Farrukhabad, Obscene video made by showing knife

छात्रा के साथ दुष्कर्म: चाकू दिखाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया कुकृत्य, जेवर और नगदी भी हड़पे

Tue, 27 Sep 2022 05:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Sep 2022 05:47 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि घर पर काम करने आए मजूदर ने चाकू की नोक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई है। आरोपी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
Girl student raped in Farrukhabad, Obscene video made by showing knife
दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा का उसके घर काम करने वाले मजदूर ने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही छात्रा से जेवर और नकदी मंगाकर हड़प लिए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्राम इजहौर निवासी धर्मवीर सिंह एक माह पूर्व मजदूरी करने गया था। उसी समय छात्रा की मां बीमार हो गई। पिता और अन्य परिजन कई दिन अस्पताल में रहे। इसी दौरान मजदूर ने चाकू दिखाकर छात्रा के साथ अश्लील वीडियो बना लिए।
विज्ञापन

इसके बाद धर्मवीर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। साथ ही पैसे भी ऐंठता रहा। एक सप्ताह पूर्व धर्मवीर दिल्ली चला गया। वहां जाकर उसने छात्रा को फोन कर कहा कि घर से जेवर और नकदी लेकर आ जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर की भोर में छात्रा घर से अपनी भाभी की दो सोने की चेन, एक हार, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, झुमकी, मांग का टीका, नाक की बेसर करीब आठ तोला सोने के, करीब 600 ग्राम चांदी के जेवर व 24800 रुपये लेकर चली गई। दिल्ली में धर्मवीर ने उससे जेवर व नकदी ले ली और दुष्कर्म किया।

इसके बाद में रेलवे स्टेशन पर भेजने के लिए ई-रिक्शा पर बैठा दिया। रिक्शा चालक के मोबाइल से छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दी। इस पर रविवार को परिजन उसे दिल्ली से लेकर घर पहुंचे। छात्रा के पिता ने धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती को ले जाने में चार पर मुकदमा
वहीं, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसके गांव का ही युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर 18 सितंबर को कहीं ले गया। युवती को ले जाते हुए उसकी मां ने देख लिया। उसके पिता ने गांव के युवक पंकज उसके भाई सचिन, पिता मेघनाथ, पकंज की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed