UP: गर्लफ्रेंड को बुलाया, दुष्कर्म किया और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी, सामने आई 7 मिनट की खौफनाक साजिश
यूपी के उन्नाव जिले में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विस्तार
उधर लापता किशोरी के चाचा ने शक होने पर युवक को फोन मिलाया तो दोनों राज खुलने के डर से युवक ने अपने दोस्त को बुलाया और योजना बनाकर किशोरी को घर के रास्ते पर उतारा और सड़क पार करते समय कार से कुचलकर मार डाला। एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा का बुधवार रात दो बजे घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के पास क्षत-विक्षत शव मिला था।
इसी आधार पर इसी गांव में मृतका के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले पिंटू रावत को हिरासत में लेकर पूछतांछ की तो उसने घटना कबूल करते राज खोला। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हत्यारोपी पिंटू ने बताया कि किशोरी से उसके कई महीने से प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन पिंटू एक बारात में कार बुकिंग लेकर गया था। रात करीब 11 बजे उसने किशोरी को फोन करके बुलाया।
लैब भेजे गए पिंटू के कपड़े
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पिंटू ने उसकी करने से पहले शारीरिक संबंध बनाए थे। पूछतांछ में उसने यह कबूल किया है। लेकिन साक्ष्य को पुख्ता करने व सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए दोनों आरोपियों के घटना के समय पहने गए कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद पिंटू व उसके साथी रोहित ने अपने-अपने मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग को डिलीट कर दिया। वह एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकांउट चलाता है। एक नंबर उसके एक अन्य दोस्त के नाम से निकाला गया है। पुलिस ने डिलीट की चैटिंग का बैकअप लेने के लेने के लिए दोनों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक एक्सपर्ट लखनऊ के पास भेजा है।
जांच टीम में शामिल स्वाट और सर्विलांस को तफ्तीश के दौरान पांच सीसी टीवी फुटेज मिले। जिनके सहारे पूरी घटना का खुलासा हो गया। पूछताछ में दोनों खुद को एक दूसरे से तीस-चालीस किमी दूर शादियों में बताते रहे। लेकिन जब फुटेज और फोन का डेटा मिले तो दोनों ने सच्चाई उगल दी। फुटेज में दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से रात करीब दो बजे गांव में और 2:07 बजे दोनों एक ढाबे पर एक साथ गाड़ी लेकर पहुंचे। ढाबे पर कुछ देर रुकने के बाद रोहित वैन लेकर घर चला गया और किशोरी का पिंटू वापस बारात वाली बुकिंग में अगेहरा चला गया। रात 11 बजे तक बरात में रुकने और फिर सुबह 3:00 बजे बरात में पहुंच जाने से किसी को शक नहीं हुआ। सभी ने यही बताया कि पिंटू तो रात में यहीं था। लेकिन सीसी टीवी कैमरों की फुटेज ने रात खोल दिए।
पिंटू ने किशोरी को 11 बजे फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह करीब 12 बजे कार लेकर गांव पहुंचा और उसे कार में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। लेकिन जैसे ही राज खुलने का अंदेशा हुआ शातिर दिमाग पिंटू ने फटाफट हत्या की योजना बना डाली। पिंटू और रोहित करोवन बांध पर रात 1:48 बजे मिले। करीब सात मिनट दोनों ने अकेले में बात की। इस दौरान किशोरी कार में ही बैठी रही। योजना बनाने के बाद दोनों करीब 1:55 बजे फिर गांव पहुंचे और किशोरी को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद 2:07 मिनट पर दोनों एक साथ ढाबे पर पहुंचे। करीब 2:45 बजे पुलिस ने किशोरी का शव बारामद किया।