{"_id":"606bd56c8ebc3ef10744e3ad","slug":"girl-student-died-due-to-collision-with-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: टैंकर ने छात्रा को रौंदा, भड़के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने बरेली-इटावा हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: टैंकर ने छात्रा को रौंदा, भड़के परिजनों ने पुलिस चौकी के सामने बरेली-इटावा हाईवे किया जाम
Tue, 06 Apr 2021 08:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कोचिंग पढ़ने जा रही साइकिल सवार बीटीसी छात्रा को टैंकर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सेंट्रल जेल चौकी के सामने शव रखकर बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगा दिया।
जाम खुलवाने के लिए कोतवाल की परिजनों से नोकझोंक हो गई। डेढ़ घंटे बाद सीओ सिटी के समझाने पर परिजन माने। तब जाम खुल सका। शहर कोतवाली के गांव पपियापुर के मजरा अर्जुन नगला निवासी रामसेवक राजपूत की पुत्री रागिनी (24) बीटीसी के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी।
मंगलवार को सुबह लगभग 6:30 बजे वह साइकिल से भोलेपुर कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली। सेंट्रल जेल चौकी से पहले पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तभी पीछे से बरेली-इटावा हाईवे पर आ रहे दूध के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक व हेल्पर टैंकर छोड़कर भाग गए। रागिनी का शव गाड़ी पर रखकर ले जा रहे पुलिस वालों को परिजनों ने रोक लिया। इसके बाद शव उतारकर चौकी के सामने जाम लगा दिया। पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ के समझाने पर परिजनों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला।