फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl student and her family beaten up for protesting molestation in Kanpur Dehat

Kanpur Dehat: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीटा, पिता का आरोप- बेटी के ऊपर पेशाब की, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2022 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे और उसके परिजनों ने घर में घुसकर छात्रा को पीटा। इस मारपीट में छात्रा के परिजन भी घायल हो गए हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Girl student and her family beaten up for protesting molestation in Kanpur Dehat
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदा और उसके परिजनों ने घर में घुसकर छात्रा और उसे परिजनों को जमकर पीटा। पिता का आरोप है कि शोहदे के पिता ने उसकी बेटी के ऊपर पेशाब किया।  मामले में छात्रा के पिता ने शोहदे व उसके के परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल की।  देरा रात दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की बेटी 12वीं छात्रा है। छात्रा के साथ बहादुरपुर गांव का कौशल पिछले तीन माह से छेड़छाड़ कर रहा है। रविवार को छात्रा के पिता ने कौशल से विरोध जताया।
विज्ञापन

इससे नाराज कौशल अपने पिता धीरू, परिवारिक सदस्य रामू, शरद, विकास, सत्यम, रजोल व तीन अज्ञात लोगों को लेकर छात्रा के घर पहुंचा और घुसकर छात्रा, उसके पिता, छह परिवार की छह बहनों, मां, चाचा और ताऊ को जमकर पीटा। छात्रा के पिता का आरोप है कि शोहदे के पिता धीरू ने छात्रा के ऊपर पेशाब की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनश्याम चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, तीन घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

घटना बहुत विचित्र है। आरोपी के पिता ने मारपीट के बाद छात्रा पर पेशाब किया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। छात्रा के 164 के बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।  -सुनीति, एसपी, कानपुर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed