{"_id":"5fbf7816f387944f30146156","slug":"girl-says-created-pressure-for-religion-conversion-threaten-to-rape-and-kill-parents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन प्रकरण: युवती ने सुनाई आपबीती, कहा-माता-पिता की हत्या की धमकी दे किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन प्रकरण: युवती ने सुनाई आपबीती, कहा-माता-पिता की हत्या की धमकी दे किया दुष्कर्म
Thu, 26 Nov 2020 03:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
जबरन धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने धर्मांतरण अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत झांसा देकर या जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की भी कई ऐसी पीड़िताएं हैं, जिनके साथ ऐसा छल हुआ या जो इस धोखे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं।
नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ भी युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की और नजदीकियां बढ़ाईं। युवती ने जब रिश्ता तोड़ दिया तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि दो साल पहले वह और युवक एक ही मकान में किराये पर रहते थे।

उसने अपना नाम आर्यन मल्होत्रा बताया। सोशल मीडिया पर भी उसका नाम आर्यन ही था। उससे बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई। एक दिन कागजात पर उसका नाम फतेह खान देखा तब उसका असली चेहरा उजागर हुआ। पीड़िता ने उससे ताल्लुक खत्म करने की बात कही। इस पर वह छह सितंबर को घर आया और माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने दिखाई हिम्मत, आरोपी को भिजवाया जेल
पीड़िता ने बताया कि बदनामी के डर से पहले उसने घर पर कुछ नहीं बताया। लेकिन भीतर ही भीतर वह घुटती रही। आखिर में उसने हिम्मत दिखाई और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मोहल्ला छोड़ दिया। आठ सितंबर को नौबस्ता थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी जेल भेजा गया। एसआईटी जांच में भी जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास व नाम बदलकर दुष्कर्म करने के आरोपों की पुष्टि हुई।
मां की बात पर पहले भरोसा नहीं हुआ
पीड़िता की मां को उसकी और आरोपी की दोस्ती की जानकारी थी। एक दिन उनको आर्यन का आधार कार्ड हाथ लग गया। इसमें उसका नाम फतेह खान लिखा था। उन्होंने यह बात बेटी को बताई। पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उसने यह बात खुद युवक से कही तो उसने कबूल कर लिया।