{"_id":"5f85f8e98ebc3e5be50e8823","slug":"girl-s-death-dead-body-filled-in-sack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बालिका की मौत, बोरे में भरकर शव फेंका, ई-रिक्शा से कूदने पर पहिये की चपेट में आ गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बालिका की मौत, बोरे में भरकर शव फेंका, ई-रिक्शा से कूदने पर पहिये की चपेट में आ गई थी
Wed, 14 Oct 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में बिरियाहार टिकुरियन गांव में मंगलवार को चलते ई-रिक्शा से कूदने पर बालिका की मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए चालक ने शव को बोरे में भरकर ईशन नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
शव फेंकते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। भाई ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ई-रिक्शे में सवार अन्य बच्चे भी चुटहिल हो गए, उनका अस्पताल में इलाज कराया गया।
तालग्राम थाना क्षेत्र के बिरियाहार टिकुरियन निवासी विधवा सरला देवी की 10 वर्षीय बेटी काजल गांव के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा थी। मंगलवार सुबह उसे स्कूल में किताबें मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इस पर काजल पड़ोसी आशीष (06), शिवानी (10) , सुमित (06) और गोमती (04) के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। बच्चे रास्ते में पुलिया के पास बैठ गए। उधर से निकले संतराम पुत्र मीहलाल के ई-रिक्शा पर बच्चे बैठ गए। काजल आगे बैठी थी।

स्कूल के पास ई रिक्शा रोकने के बजाए संतराम ने स्पीड बढ़ा दी। रिक्शा न रुकने पर काजल और बच्चे कूद गए। पहिये की चपेट में आकर काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज की बात कहकर संतराम काजल को ले जाने लगा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बच्ची की मौत से घबराए संतराम ने शव बोरे में भर कर गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर कपूरापुर गांव के पास ईशन नदी के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बोरे पर घास-फूस रखकर जाने लगा। शक होने पर लोगों ने उसे पकड़कर बोरा देख।
बोरे में शव होने पर भीड़ ने संतराम की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। संतराम ने बताया कि बच्चे जबरदस्ती बैठ गए थे, उन्हें सबक सिखाने के लिए ई रिक्शा की स्पीड बढ़ा दी थी। बड़े भाई दीनानाथ उर्फ गोल्डी ने संतराम के खिलाफ बहन की हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।