{"_id":"5ec7dbec2ed3a2591e720f8f","slug":"girl-returning-from-delhi-with-brothers-in-a-labor-special-train-jumped-on-the-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भाइयों संग दिल्ली से लौट रही युवती प्लेटफार्म पर कूदी, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भाइयों संग दिल्ली से लौट रही युवती प्लेटफार्म पर कूदी, मातम में बदली खुशियां
Fri, 22 May 2020 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भाइयों संग लौट रही सचेंडी, इटरा निवासी अंशी दीक्षित(24) धीमी हुई ट्रेन से कूद गई। दायां पैर पायदान में फंस कर बुरी तरह जख्मी हो गया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इटरा, सचेंडी (कानपुर) निवासी राजेश कुमार दीक्षित की बेटी अंशी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती थी।
सगा भाई दिव्यांशु व ममेरा भाई ऋषभ उससे मिलने दिल्ली गए थे। लॉकडाउन में सभी फंस गए थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से तीनों घर लौट रहे थे। अंशी के मामा लल्लन दुबे का घर रूरा में है। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे ट्रेन रूरा स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही ट्रेन धीमी हो गई।
मामा के घर चलने का सोच पहले ऋषभ व दिव्यांशु प्लेटफार्म पर कूद गए। पीछे से कूदी अंशी का दायां पैर पायदान में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद ट्रेन भी रुक गई। आरपीएफ प्रभारी गोपाल सिंह ने एंबुलेंस से घायल युवती को परिजनों के साथ जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वहां मां अंजू व पिता भी पहुंच गए। डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में उसे हैलट रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि सिग्रल न होने पर ट्रेन रुक रही थी, इससे पहले ही युवती कूद गई जिससे हादसा हुआ।