फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl held hostage and raped for 22 days in Banda

बांदा में युवती से दुष्कर्म: बंधक बनाकर 22 दिन तक किया कुकृत्य, पीड़िता बोली- घर के बाहर छोड़ा...फिर

Tue, 17 Jan 2023 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

पैलानी थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसमें बताया है कि आरोपी ने उसको बंधक बनाकर 22 दिन तक दुष्कर्म किया। साथ ही, पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Girl held hostage and raped for 22 days in Banda
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में महिला ने एक युवक पर बंधक बनाकर 22 दिन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी युवक पर साथी के साथ तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देकर ले जाने की बात बताई है। वहीं, पैलानी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। उसमें बताया कि पति मुंबई में मजदूरी करता है। वह घर में तीन बच्चों के साथ रहती है।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर की रात आरोपी दीवार कूदकर घर में घुसा था।  उसके शोर मचाने पर मोहल्ला के लोग आ गए। इससे आरोपी भाग निकला था। 23 दिसंबर को वह खेत पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक अपने साथी के साथ पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिनों तक बनाया बंधक
इसके बाद तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बाइक पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन बोलेरो से एक घर में ले गया, जहां पर उसे बंधक बनाकर रखा। वहां 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश
16 जनवरी को घर के बाहर छोड़ गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि मेरे लापता होने पर सास ने बच्चों को संभाला और पति व पुलिस को सूचना दी थी। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed