{"_id":"5e00ae878ebc3e8814206678","slug":"girl-dies-due-to-truck-collision-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार युवती की मौत, टीईटी स्थगित होने के बाद घर लौट रहे थे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार युवती की मौत, टीईटी स्थगित होने के बाद घर लौट रहे थे भाई-बहन
Mon, 23 Dec 2019 06:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन व मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित होने के बाद रविवार को बोलेरो से लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल भाई को 100 शैय्या अस्पताल से सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया।
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर निवासी स्व. विश्राम सिंह का पुत्र विकास अपनी बोलेरो से बहन कंचन को शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने के लिए करीब 15 दिन पहले बरेली ले गया था। परीक्षा स्थगित होने पर दोनों भाई-बहन घर लौट रहे थे।

ग्राम ब्राहिमपुर में नमस्ते इंडिया कंपनी के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कंचन की मौके पर मौत हो गई।
घायल विकास को आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से 100 शैय्या भिजवाया, जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। जानकारी पाकर विकास के परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मामले की जानकारी पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।