{"_id":"4abf21871cbfb2ac785144f26bccc688","slug":"girl-death-from-beam-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मकान की बीम गिरी, किशोरी की दबकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की बीम गिरी, किशोरी की दबकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के हिरनी गांव में तेज आंधी आने से एक मकान की बीम उखड़कर गिर गई। इसमें दब जाने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
हिरनी गांव निवासी रामजीवन यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके परिवार के सदस्य मकान में सोए हुए थे। भोर करीब 4 बजे के आसपास तेज आंधी आई और लोगों के घरों के छप्पर एवं टीन शेड उड़ने लगे।
बताया इसी दौरान आंधी के तेज झोंके में उसके निर्माणाधीन मकान के बरामदे की नई बीम अचानक उखड़ गई। बीम उखड़कर वहीं सो रही उसकी पुत्री लक्ष्मी (14) के ऊपर गिर गई, जिससे वह चारपाई समेत उसके मलबे में दब गई।
विज्ञापन
परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर जल्दी से मलबा हटाया और उसके नीचे दबी किशोरी को बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार परिजनों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पतारा चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
तहसीलदार राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को गांव भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को दैवी आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।