फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   girl committed suicide in farrukhabad

मौत को गले लगाया: शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 11 मार्च को आने वाली थी बरात

Wed, 28 Feb 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Feb 2024 10:20 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को बरात आने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं।

विज्ञापन
girl committed suicide in farrukhabad
शिवा उर्फ उमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने दूसरे मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 11 मार्च को युवती की कासगंज से बरात आने वाली थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भवानी सिंह निवासी किसान भास्कर शर्मा ने बेटी उमा(19) की जनपद कासगंज के थाना व कस्बा दरियाबगंज के एक युवक के साथ शादी तय कर दी। 11 मार्च को बरात आने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन


उमा शादी के रिश्ते से खुश नहीं थी। बुधवार को भास्कर शर्मा, पत्नी मधु, छोटी बेटी भावना एक मकान में थे। लगभग 11 बजे उमा दूसरे मकान में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उमा को आवाज लगाई। दरवाजा अंदर से बंद पाया। दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो उमा बरामदे में कुंडे से फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फाेरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के संबंध में जानकारी की, लेकिन वह कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। पिता भास्कर ने बताया कि बेटी उमा की शादी तय हो गई थी। 11 मार्च को बारात आने वाली थी। उसके पहले बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed