फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl committed suicide after she was defamed by a gang

फेसबुक पर बदनाम करने वाले गैंग का शिकार बनी लड़की ने की आत्महत्या, बदनाम करने का तरीका कर देगा हैरान

Mon, 06 Nov 2017 08:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide after she was defamed by a gang
डेमो पिक
इन दिनों फेसबुक का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिस वजह से इस पर अपराधों की संख्या बढ़ रही है व उनके तरीके भी आधुनिक होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के इटावा में देखने को मिला है। जहां फेसबुक गैंग ने एक हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को बदमान किया और बदनामी न  झेल पाने की वजह से मौत को गले लगा लिया। 
विज्ञापन


फेसबुक पर युवतियों की फोटो काटकर किसी अन्य ग्रुप पर डालकर उनको बदनाम करने वाले गैंग के लोगों से परेशान अहेरीपुर की एक नाबालिग युवती ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी फोटो अहेरीपुर के नाम से चलने वाले फेसबुक यूजर ग्रुप पर डाल दिया गया था। युवती कक्षा दस की छात्रा थी। पिता ने दस दिन बाद एक फेसबुक यूजर के विरुद्ध आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत  मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना के कस्बा अहेरीपुर निवासी लज्जाराम ने बकेवर थाना में मामला दर्ज कराया कि उनकी पुत्री शिवानी उम्र करीब 14 वर्ष महेवा कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। उसके पास एक मोबाइल फोन था। उसकी दिलीप चक नाम से फेसबुक पर आईडी थी। जिस पर शिवानी ने अपनी फोटो लगा रखी थी। उसकी फेसबुक आईडी से किसी रिया शर्मा नाम की फेसबुक आईडी यूजर ने फोटो काटकर अहेरीपुर नाम के ग्रुप पर डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर कई लोगों ने गंदे-गंदे कमेंट किए। जब लड़की शिवानी ने इसको देखा तो उसने शर्म के मारे गत 22 अक्तूबर को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर रिया शर्मा फेसबुक आईडी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, छेड़खानी, आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ भरथना विकास जायसवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed