फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl burnt in cylinder leakage fire

हरदोई: रेगुलेटर आन करते ही सिलिंडर में लगी आग से झुलसकर किशोरी की मौत, बनाने जा रहा थी खाना

Thu, 22 Aug 2019 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
girl burnt in cylinder leakage fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बावन कस्बा में गुरुवार की दोपहर खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे आनन-    फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा सूचना पुलिस को दी है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी रफीक खेती करता है। उसके परिवार में पत्नी कमरजहां के अलावा तीन बेटे, दो बेटियां है।
विज्ञापन


उसके घर में छोटे सिलिंडर पर खाना बनता है। गुरुवार की दोपहर पुत्री सब्बो (16) दाल पकाने के लिए सिलिंडर जला रही थी। रेगुलेटर आन करते ही सिलिंडर में आग लग गई। सब्बो भी आग की चपेट में आने से झुलसने लगी। चीख पुकार सुन परिजन उसे बचाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा सूचना शहर कोतवाली में भेज दी है। इधर लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ग्रामीणों के मुताबिक सिलिंडर लीकेज होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed