फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gift of plants given to Baratis including bride and groom in banda

अनोखी मुहिम: बांदा में वर-वधू सहित बरातियों को दिया गया पौधों का तोहफा

Wed, 19 Feb 2020 07:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Gift of plants given to Baratis including bride and groom in banda
वर-वधू को पौध का तोहफा देते डीएम हीरालाल - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में विभिन्न अवसरों और धार्मिक अनुष्ठानों में चल रहे पेड़ प्रसाद अभियान के तहत शहर के एक वैवाहिक समारोह में डीएम हीरा लाल ने वर-वधू सहित दोनों पक्षों के लोगों को पौधों का तोहफा दिया।
विज्ञापन


कहा कि इसे घर में संरक्षित करें और शुद्ध आक्सीजन हासिल करें। इंदिरा नगर में सुरेश कुमार गुप्ता की पुत्री ज्योति गुप्ता का विवाह था। कन्या पक्ष की सहमति पर डीएम हीरालाल अफसरों के साथ विवाहोत्सव में शामिल हुए। वर-वधू को बधाई के साथ पौध भेंट किए।
विज्ञापन


उनके अलावा अन्य लोगों को गमले सहित 151 पौध सौंपे। कहा कि जीवन का अस्तित्व पेड़-पौधों बिना संभव नहीं है। जिस आक्सीजन से हमें जीवन मिल रहा है वह इन्हीं पेड़ों से मिलती है। इस अवसर पर डीएफओ संजय अग्रवाल, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल, प्रशंसा गुप्ता, रिटायर्ड रेंजर जुनैद अहमद और मैग्जीन एडीटर गुरुशरन धनजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed