{"_id":"66137e6936a94101000f3706","slug":"ghatampur-young-man-kidnapped-and-robbed-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: युवक को कार से अगवा कर लूटा, हाथ-पैर बांधकर खंती में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: युवक को कार से अगवा कर लूटा, हाथ-पैर बांधकर खंती में फेंका
Mon, 08 Apr 2024 10:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:50 AM IST
सार
घाटमपुर के भीतरगांव में युवक से लूट की घटना सामने आई है। कार से अगवा कर युवक को लूटा फिर हाथ-पैर बांधकर खंती में फेंक दिया।
विज्ञापन
अर्ध बेहोशी की हालत में लूट का शिकार युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात से घर लौट रहे एक दवा फैक्टरी के कर्मचारी को रविवार रात घाटमपुर में बदमाशों ने जबरन कार में बैठा लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर ले जाकर उसे साढ़ इलाके में एक खंती में फेंक दिया। लूट का शिकार कर्मी अर्ध बेहोशी की हालत में बंधा पड़ा मिला।
भीतरगांव इलाके के भदेवना गांव निवासी किसान जगदीश कुशवाहा के चार बेटों तीन ललित, सुमित व अमित गुजरात में अंकलेश्वर स्थित कृषि दवा फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सबसे बड़ा बेटा ललित कुशवाहा रविवार रात घर लौट रहा था। उसके साथ हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी दो अन्य सहकर्मी भी थे। ललित घाटमपुर में उतर गया, जबकि बाकी दो साथी उसी बस से हमीरपुर चले गए। बस से उतरते ही ललित को बदमाशों ने जबरन घसीटकर कार में डाल लिया। इसी बीच ललित ने घर में फोन कर जानकारी भी दी कि कुछ लोगों ने उसे कार में बैठा लिया है।

Trending Videos
इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घाटमपुर पुलिस से संपर्क साधा और बेटे की तलाश शुरू की। इसी बीच बदमाश ललित से नकदी और अन्य सामान लूटने के बाद उसे साढ़ क्षेत्र के रायपुर गांव किनारे खंती में फेंककर भाग गए। खेतों में पानी लगाने जा रहे किसानों ने खंती से किसी के रोने की आवाज सुनी। पास में जाकर देखा तो ललित खंती में बंधा पड़ा था। साढ़ पुलिस का कहना है कि युवक अर्ध बेहोशी हालत में है, कुछ बोल नहीं पा रहा है। इसलिए उसे पतारा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल युवक के पास खाली बैग और पर्स मिला है। होश में आने के बाद ही उससे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।