{"_id":"69f0ca00711f0cb9fa0b54f0","slug":"ghatampur-motorcyclist-returning-after-distributing-wedding-cards-crushed-by-car-dies-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 28 Apr 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:30 PM IST
सार
Ghatampur News: सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली गई। पांच मई को बड़े भाई की शादी होनी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेजपुर गांव में मंगलवार को बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर कार उसे कुचलते हुए चली गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने कार आरोपी को पकड़ने और ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर पंचायत भवन के पास जाम लगा दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
तेजपुर गांव निवासी अजय सैनी (23) के बड़े भाई की शादी पांच मई को होनी है। पिता शिवराम ने बताया कि मंगलवार दोपहर अजय रिश्तेदारों के घर में कार्ड बांटकर बाइक से वापस लौट रहा था। गांव के पंचायत भवन के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी और गिरे युवक को कुचल दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक कार समेत फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार काले रंग की कार से हादसा हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। नंदना चौकी इंचार्ज बादाम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन