{"_id":"63f6f7404ae4b00c1c098753","slug":"ghatampur-death-of-cousins-due-to-collision-with-dcm-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: डीसीएम की टक्कर से फुफेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: डीसीएम की टक्कर से फुफेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 23 Feb 2023 10:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:52 AM IST
सार
घाटमपुर में सड़क हादसा हुआ। डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। बुधवार देर रात दोस्त की बहन की शादी से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों में सुजीत कुमार (24) पुत्र बाबूराम निवासी गंगापुर सजेती और रोहित (20) पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद निवासी उरई शामिल हैं। दोनों अपने दोस्त रूपेश निवासी टिकवापुर में बहन की शादी में शामिल होने गए थे। रात में वापस घर लौट रहे थे। तभी अज्यौरी गांव के पास घाटमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन