{"_id":"6a01a66009b82356f006f496","slug":"ghatampur-attempt-to-steal-newborn-from-chc-woman-posing-as-nurse-apprehended-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: सीएचसी से नवजात को चुराने का प्रयास, खुद को नर्स बताकर उठाया, धरी गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: सीएचसी से नवजात को चुराने का प्रयास, खुद को नर्स बताकर उठाया, धरी गई महिला
Mon, 11 May 2026 03:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 11 May 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
नवजात को चुराने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा अस्पताल में रविवार की रात एक महिला ने खुद को नर्स बताकर बच्चे को उठा लिया। गोद में लेकर वह बच्चे को लेकर जैसे ही बाहर निकली तो तीमारदारों को शक हुआ। उन्होंने और परिसर में मौजूद महिला को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच करने के साथ ही महिला से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला वार्ड से बच्चा लेकर भागते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी अवनीश ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू का पहला बच्चा सीएचसी में स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में हुआ था। आरोप है, एक महिला दोपहर से ही अस्पताल में बच्चा चुराने की फिराक में घूम रही थी। देर रात करीब 10 बजे महिला वार्ड में गई और गर्भवती से बच्चे को जांच कराने के लिए लेकर जाने की बात कही। इसके बाद बच्चे को लेकर कमरे से बाहर जाने लगी। इस दौरान प्रसूता ने परिजनो को फोनकर बताया कि नर्स बच्चे लेकर जा रही है।
विज्ञापन
महिला जैसे ही वार्ड से बाहर आई व गेट की ओर दौड़ने लगी तभी परिजनो और मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन