फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Geeta Nagar Sbmrsiblon out of pink water

गीता नगर में सबमर्सिबलों से निकला गुलाबी पानी

Sat, 27 Feb 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Geeta Nagar Sbmrsiblon out of pink water

गीता नगर में शुक्रवार को चार घरों में लगे सबमर्सिबलों से गुलाबी पानी निकला। इससे वहां रहने वाले परेशान रहे। वे लगभग 100 मीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाए।

विज्ञापन


गीता नगर निवासी ओमप्रकाश राजपूत की पत्नी गीता ने बताया कि सुबह उन्होंने पानी भरने के लिए सबमर्सिबल चालू किया तो गुलाबी रंग का पानी आने लगा। सोचा कि बाल्टी में रंग लगा होगा, पर ऐसा नहीं था।
विज्ञापन


घर के पीछे रहने वाले राजेश यादव की पत्नी शिल्पा के घर पर भी यही सब हुआ। गीता के बगल में रहने वाले देवर ओमनाथ राजपूत और उससे सटे एक अन्य मकान के मालिक ने भी सबमर्सिबल से ऐसा ही पानी आने की शिकायत की। थोड़ी देर में वहां पूरा मोहल्ला जुट गया। रात तक इसी तरह का पानी आता रहा, पर इसकी वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने इसकी जानकारी से इनकार किया। बताया कि सैंपल मिलने पर जांच कराई जा सकती है।

हो सकता है कि सबमर्सिबल पंपों के आसपास गंदगी या स्रोत में किसी सबमर्सिबल से रंग पहुंचने की वजह से ऐसा हुआ हो। उनके विभाग में जांच की व्यवस्था नहीं है। इसलिए प्रभावित लोग एचबीटीआई या जल निगम की लखनऊ स्थित लैब से पानी की जांच करा सकते हंै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed