फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gas agency refuse to take note of thousand

गैस एजेंसी पर नहीं लिया 1000 का नोट, धक्का देकर गोदाम से बाहर निकाला

Thu, 10 Nov 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
gas agency refuse to take note of thousand
डेमो
शमसाबाद कसबा स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने गए ग्रामीण का एजेंसी कर्मचारी से 1000 का नोट देने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में धक्कामुक्की हो गई। कर्मचारी ने ग्रामीण को धक्का देकर गोदाम से बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी कर्मचारी ने ग्रामीण से 1000 का नोट नहीं लिया।
विज्ञापन


गांव ललई निवासी दुर्गेश कुमार के मुताबिक गुरुवार को वह कसबा स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पहुंचे। उन्होंने गैस कर्मचारी को 1000 का नोट दिया। कर्मचारी ने नोट लेने से इनकार कर दिया। सर्वेश ने कहा कि गैस एजेंसी, रोडवेज बस और रेलवे स्टेशन पर अभी यह नोट लिए जा रहे हैं। इसी बात पर दुर्गेश और गैस एजेंसी कर्मचारी के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में धक्कामुक्की होने लगी। मामला बढ़ने पर कर्मचारियों ने दुर्गेश को धक्का देकर गोदाम से बाहर निकाल दिया। दुर्गेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गैस एजेंसी कर्मचारी से 1000 का नोट लेने के लिए कहा लेकिन उसने नोट लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दूसरी जगह से दुर्गेश का नोट तुड़वाया। छोटे नोट लेने के बाद ही गैस एजेंसी कर्मचारियों ने दुर्गेश को सिलेंडर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed