फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangster property kurk

गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

Wed, 06 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
gangster property kurk
उन्नाव। भूमाफिया व गैंगस्टर में निरुद्ध बीरबल गुजराती की 4.27 करोड़ की अचल संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर दी। जब्त की गई संपत्ति में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के दो मकान, एक बंगला और कानपुर किंग मार्केट स्थित दो फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर में निरुद्ध सदर तहसील क्षेत्र के कोतवाली गंगाघाट चंपापुरवा निवासी भूमाफिया बीरबल गुजराती पर फरवरी 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसका किंग मार्केट मालरोड कानपुर में भी मकान है। बीरबल के खिलाफ प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के खैरहा एहतमाली में निर्मित मकान, नेतुआ स्थित घर, कटहादल नारायणपुर में निर्मित बड़ा बंगला और कानपुर मालरोड स्थित किंग मार्केट के प्रथम तल पर बीरबल व उसकी पत्नी सीमा गुजराती के नाम पर दर्ज दो फ्लैट कुर्क किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कुर्क की गई अचल संपत्ति की कुल कीमत 4 करोड़, 27 लाख, 39 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी की अन्य संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी कुर्क किया जाएगा। जल्द नीलामी प्रक्रिया भी पूरी जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ कृपाशंकर, नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा, कोतवाल जेबी पांडेय और राजस्व कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed