फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gang rape with girl on the pretext of job in Auraiya, report filed on two including postmaster

Auraiya: नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, पोस्टमास्टर समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Jul 2022 11:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Jul 2022 11:55 PM IST
सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पोस्टमास्टर ने लोन और नौकरी का झांसा देकर रात में युवती को कमरे पर रोका था। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Gang rape with girl on the pretext of job in Auraiya, report filed on two including postmaster
विकास कुंज स्थित आरोपी के कमरे का निरीक्षण करतीं एसपी चारू निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर में एक युवती को लोन देने के बहाने अपने कमरे में रोककर डाक विभाग में कर्मी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवती संग सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला डाक कर्मी से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन

रविवार को एक युवती ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि नगर के एक महाविद्यालय स्थित मंडी डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात पुष्पेंद्र निवासी कानपुर देहात से उसकी मुलाकात हुई थी। इस बीच उसे रुपयों की जरूरत पड़ी, तो आरोपी से 10 हजार रुपये लोन के रूप में मांगे और नौकरी लगवाने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 29 जून को पूरे दिन उसे डाकघर में बैठाए रखा। शाम होने पर बहाना बनाया और कहा कि कल लोन दे देंगे। इसके लिए तुमको कल फिर आना पड़ेगा, बेहतर होगा कि तुम आज रात में उसके विकास कुंज स्थित कमरे पर रुक जाओ। वह झांसे में आकर रात में आरोपी के कमरे में रुक गई। जहां पर आरोपी ने अपने एक साथी शिशुपाल को बुलाकर रात में दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला डाक कर्मी से जुड़ा होने के कारण जैसे ही घटना की जानकारी हुई एसपी औरैया चारू निगम, सीओ सुरेंद्र नाथ के साथ मौके पर पहुंची और पड़ताल की। घटना स्थल से काफी साक्ष्य भी इकट्ठा किए। पीड़िता को डॉक्टरी मुआयना के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस और स्वॉट टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया है पर अभी खुलासा नहीं कर रहे हैं। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। 

इस संबंध में एसपी चारू निगम का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। नामजद आरोपियों में पुष्पेंद्र पोस्टमास्टर के पद पर दिबियापुर में तैनात है। आरोपी कुछ दिन पहले ही स्थानांतरित होकर दिबियापुर स्थित मंडी डाकघर में प्रभारी के पद पर आया है। यहां पर दो ही कर्मी कार्यरत हैं। वह लगभग एक वर्ष से विकास कुंज स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed