{"_id":"57cb23334f1c1bd53f2cb39c","slug":"ganesh-utsav-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार रौद्र रूप में दिखेंगे गजानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार रौद्र रूप में दिखेंगे गजानन
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा काे तैयार करता कारीगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश ये देखो गजानन पहली बार रौद्र रूप में। मोहन की आवाज सुनकर सुरेश भी वहां पहुंचा और गणेश प्रतिमा को गौर से देखने लगा। तभी तीसरा साथी यश आवाज लगाता है अरे तुम दोनों इधर आओ यहां तो गणपति बप्पा के अनेक रूपों में विराजमान हैं। इस तरह के कई नजारे शनिवार को सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर में देखने को मिला। मौका था सार्वजनिक श्रीगणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कार्यक्रम का। यहां देर रात लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन को पहुंचते रहे।
करीब 15 साल पहले तक शहर में इक्का-दुक्का ही गणेश उत्सव होते थे। सार्वजनिक श्रीगणेश उत्सव समिति के प्रकाश खरवडकर ने वर्ष 2002 में महोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने अपनी ओर से गणेश प्रतिमाओं को बनवाकर समितियों को निशुल्क देना शुरू किया। इसका असर यह हुआ कि धीरे-धीरे कारवां बढ़ता गया और समितियां बनती चली गईं। दर्शन शनिवार को भी होंगे। इस बार 220 गणेश प्रतिमाओं को वितरण किया जाएगा। इसके अलावा हजारों की संख्या लोग घरों में भी गणेश मूर्ति की स्थापना करते हैं।
शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य आदित्य पांडेय (शास्त्री) ने बताया कि पांच सितंबर को गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विशेष मुहूर्त सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त 10:00 से 11:35 बजे तक और तीसरा मुहूर्त 2:00 से 4:35 बजे तक है।