फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Full preparation, Leopard Safari will open after Lion

इटावा: पूरी तैयारी, लॉयन के बाद खुलेगी लैपर्ड सफारी, जल्द ही कानपुर चिड़ियाघर से आएंगे पांच तेंदुए

Sat, 22 Feb 2020 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा विपिन शुक्ला, अमर उजाला, इटावा
विपिन शुक्ला, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Full preparation, Leopard Safari will open after Lion
इटावा सफारी में शेरनी जसिका - फोटो : अमर उजाला
इटावा सफारी पार्क की लॉयन सफारी खुलने के बाद लैपर्ड सफारी भी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। जल्द ही कानपुर चिड़ियाघर से पांच तेंदुआ लाए जाएंगे। इसकी लिखापढ़ी पूरी हो चुकी है। बाड़े की जाली भी ठीक करा ली गई है, थोड़ा काम बाकी है उसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इटावा सफारी पार्क में बियर (भालू), डियर (हिरण), एंटीलोप (काला हिरण), लैपर्ड (तेंदुआ) और लॉयन (शेर) सफारी हैं। इनमें डियर व एंटीलोप सफारी अक्तूबर और बियर सफारी जनवरी में पर्यटकों के लिए खोली जा चुकी है। लॉयन और लैपर्ड सफारी न खुलने से पर्यटकों को निराशा होती है और बाहर के पर्यटक भी सफारी की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक संतोष कुमार गर्ग लॉयन सफारी अप्रैल के पहले सप्ताह में खोलने का एलान शुक्रवार को कर चुके हैं। इसके तुरंत बाद लैपर्ड सफारी खोलने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। लैपर्ड सफारी में अभी शिरशा, लकी, कार्तिक और रिचा चार तेंदुआ हैं। इनमें रिचा मादा और तीन नर हैं। लैपर्ड सफारी में पांच और तेंदुए कानपुर चिड़ियाघर से लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी लिखापढ़ी पूरी हो चुकी है। जल्द ही ये तेंदुआ कानपुर से इटावा लाए जाएंगे। वन्यजीवों में लैपर्ड सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। वह ऊंची से ऊंची चहारदीवारी चढ़कर पार कर जाता है। इन कारण से लैपर्ड के लिए चहारदीवारी अलग ढंग से बनाई गई है।

ये लोहे की जालीनुमा ये चहारदीवारी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसे अब ठीक करा लिया गया है। तेंदुआ बंद करने वाले बाड़े के पास कुछ काम बाकी है। ये काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इसके पहले कानपुर से तेंदुआ आ जाएंगे। लैपर्ड सफारी मई या जून तक पर्यटकों के लिए खोलने की पूरी उम्मीद है। 



कानपुर चिड़ियाघर से पांच तेंदुए लाने की कवायद पूरी हो गई है। उन्हें कुछ दिनों बाद इटावा सफारी लाया जाएगा। अभी हमारा ध्यान लॉयन सफारी खोलने पर है। हालांकि लैपर्ड सफारी खोलने की भी तैयारी पूरी है लेकिन लॉयन सफारी खोलने के बाद ही लैपर्ड सफारी खोलेंगे।

वीके सिंह, निदेशक इटावा सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed