{"_id":"6ad5107ee64d3a7ebb020bc2","slug":"from-dhanteras-and-diwali-to-wedding-season-the-bullion-market-is-buzzing-the-market-is-booming-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150747-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धनतेरस व दीवाली से सहालग तक सराफा बाजार में रौनक, मार्केट में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धनतेरस व दीवाली से सहालग तक सराफा बाजार में रौनक, मार्केट में उछाल
Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्योहारों में सराफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। नगर के छोटे-बड़े ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। इससे कारोबारियों में उत्साह है।
नवरात्र समाप्त होने को है और आने वाले समय में धनतेरस, दिवाली और उसके बाद शादी-विवाह का समय शुरू होगा। त्योहार और लगन को देखते हुए ग्राहक खूब खरीदारी कर रहे हैं। सोने का रेट भी इस समय आम दिनों की तुलना में कुछ कम हुआ है। जिससे सोने को बचत के तौर पर देखने वाले ग्राहक अवसर का लाभ उठाने दुकानों पर आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। जबकि शादी-विवाह के लिए खरीदारी के इच्छुक लोग अभी और रेट गिरने का इंतजार भी कर रहे हैं।
सराफा कारोबारी राहुल ओमर ने बताया कि एक सप्ताह में सोने के भाव में करीब छह से सात हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 12 अक्तूबर तक 24 कैरेट के सोने का भाव 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस समय 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। बताया कि खरीदारी करने के आने वाले ग्राहक सबसे ज्यादा 22 कैरेट के सोने से बने आभूषणों को पसंद करते हैं। इसके भाव एक सप्ताह पहले तक 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है, जिसके भाव इस समय घटकर 1.36 लाख रुपये चल रहे हैं। इसके अलावा 18 कैरेट का सोना 1.17 लाख रुपये से घटकर 1.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक्री किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सराफा कारोबारी सुशील कुमार कौशल ने बताया कि बीते एक सप्ताह में चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। जो चांदी 2.30 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी, वो अब घटकर 2.18 लाख रुपये रह गई है। धनतेरस व दिवाली के अलावा शादी-विवाह का समय भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इस बार अच्छी दुकानदारी होने की उम्मीद है।