{"_id":"636613c1e8e08371b352c5a8","slug":"friends-brutally-murdered-a-young-man-with-a-knife-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने मारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने मारा, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 05 Nov 2022 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:12 PM IST
सार
ठठिया थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने दोस्तों को घर बुलाकर पार्टी दी थी। पत्नी का फोन न उठने पर पास में रह रही बहन जब घर पहुंची, तब उसने खून से लथपथ शव देखा।
पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला
विस्तार
कन्नौज जिले में दोस्तों ने शराब पार्टी के बाद घर में चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। सुबह घर के कमरे में युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर गांव निवासी राजू (28) पुत्र लालाराम दिल्ली में आइसक्रीम का धंधा करता था। वह दिवाली पर घर आया था। उसकी पत्नी भाईदूज पर मायके गई थी। इधर शुक्रवार रात राजू ने गांव में रहने वाले दोस्तों को घर पर बुलाकर शराब की पार्टी की थी।
रात को पार्टी में शामिल हुए तीन दोस्तों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। सुबह करीब नौ बजे मायके से पत्नी ने राजू को फोन किया, तो कोई जबाव मिला। इससे पत्नी ने पड़ोस में रह रही अपनी बहन को फोन कर घर भेजा, तो कमरे में साली ने खून से लथपथ राजू का शव देखा।
इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आशंका है कि रात में पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ गया, जिसमें हत्या कर दी गई।