फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Free Ayushman cards will be made for the elderly today a camp will be held in Pandu from 11 am to 2 pm

Kanpur: आज बनेंगे बुजुर्गों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड, पांडु में सुबह 11 से दो बजे तक लगेगा शिविर

Sat, 05 Apr 2025 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड शनिवार को बनाया जाएगा। इसके लिए पांडु नगर स्थित श्री विनायक अपार्टमेंट सोसाइटी धर्मशाला में 11 बजे से दो बजे तक शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Free Ayushman cards will be made for the elderly today a camp will be held in Pandu from 11 am to 2 pm
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अमर उजाला, दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन और ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड शनिवार को बनाया जाएगा। पांच अप्रैल को तीसरा शिविर पांडु नगर स्थित श्री विनायक अपार्टमेंट सोसाइटी धर्मशाला में 11 बजे से दो बजे तक लगाया जाएगा।

विज्ञापन

शिविर में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यहां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बीपी, शुगर, एसपीओटू आदि जांचें होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश त्रिपाठी और डॉ. मनीष वर्मा करेंगे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर किए जाएंगे आयोजन
ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एस के पालीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद शहर के कई स्थानों पर इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे। दुर्गाप्रसाद विद्या निकेतन के संस्थापक पं. के ए दुबे पद्मेश ने बताया कि इससे पहले दो कैंप दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी और हंसपुरम में लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लाना है आवश्यक
दक्षिण के अलावा जाजमऊ, सिविल लाइंस इलाके से बुजुर्ग कार्ड बनवाने के लिए आए। इसलिए इस बार ये आयोजन ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के महामंत्री पं. दिनेश दुबे के सहयोग से पांडु नगर में लगाया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी यादव ने बताया कि सभी बुजुर्ग अपने साथ आधार और इससे पंजीकृत नंबर वाला मोबाइल साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed