फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four thieves arrested, theft in inter college revealed

Kanpur News: चार चोर गिरफ्तार, इंटर कॉलेज में हुई चोरी का खुलासा

Wed, 19 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested, theft in inter college revealed
सरवनखेड़ा। ऑटो में चोरी का सामान बेचने जा रहे चार लोगों को मंगलवार को गजनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कीरतपुर (बिलसराया) स्थित इंटर कॉलेज में हुई चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन

गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मंगलवार को एसआई उमेश प्रताप ने टीम के साथ सरवनखेड़ा-रनियां मार्ग पर पामां गांव से ऑटो में सवार चिराना रनियां निवासी विमल कुमार, बसोंदी राजपुर निवासी संतोष पासी उर्फ प्रधान, बसेही शिवली निवासी मुनीष, मान सिंह का पुरवा निवासी गोलू शर्मा को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से चोरी का सामान बेचकर मिले 3200 रुपये, चोरी की एलईडी, डीवीआर सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी विमल शेरपुर रनियां में एक मकान में किराये पर रह रहा था। जबकि मुनीष कुरियन पुरवा में किराए पर रह रहा था। जबकि संतोष पासी चिराना में रहता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी रनियां में आपस में मुलाकात के बाद मित्रता हो गई थी। वह लोग एकांत स्थान पर बने गेस्ट हाउस व स्कूलों में चोरी कर अपने शौक पूरे करते हैं। 25 जुलाई की रात उन लोगों ने कीरतपुर स्थित राहुल शुक्ला मेमोरियल इंटर कॉलेज में चोरी की थी। चोरी की दो बैटरी उन लोगों ने कबाड़ी को 20 हजार रुपये में बेची थी। शेष सामान को बेचने के लिए निकले थे। ऑटो में गैस खत्म हो जाने पर वह लोग पामां में रुके थे तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। सीओ संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed