फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Four people including air force soldier died from dengue in ghatampur

यूपी में डेंगू का कहर, वायु सैनिक समेत चार लोगों की मौत

Tue, 19 Nov 2019 09:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Four people including air force soldier died from dengue in ghatampur
भदेवना गांव में वायुसैनिक संदीप यादव के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के बिल्हौर में मंगलवार को डेंगू बुखार की चपेट में आने से वायु सैनिक समेत चार लोगों की मौत हो गई। घाटमपुर क्षेत्र में दो, बिल्हौर और शिवराजपुर क्षेत्र एक-एक ग्रामीण की डेंगू बुखार से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कस्बे के भदेवना गांव निवासी रामप्रताप यादव का एकलौता पुत्र संदीप यादव (25) वायुसैनिक था। इस समय उसकी तैनाती दिल्ली में थी। दीपावली पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। 13 नवंबर को अचानक बुखार आया। दो दिनों तक स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। फायदा न मिलने पर तीन दिन पहले कानपुर के सेवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू पाया गया। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बीते सोमवार की देर शाम अस्पताल में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को उसका शव गांव (भदेवना) पहुंचा तो कोहराम मच गया। वृद्ध माता-पिता के साथ ही पत्नी पूजा का हाल-बेहाल था। गांववालों ने बताया कि संदीप की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसके एक महीने का पुत्र है। दोपहर बाद संदीप का गांव के बाहर खेतों में अंतिम संस्कार किया गया। एयरफोर्स के जवानों की टोली के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, सजेती थानाक्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी दुर्गाप्रसाद यादव की बेटी कविता (25) को भी चार दिन पहले बुखार आया।

हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर के  निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दो दिन तक इलाज करने के बाद जवाब दे दिया। परिजन उसे घर ले आए जहां उसकी मौत हो गई। कविता के पिता ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं, बिल्हौर  क्षेत्र के मोहनपुरवा और खाड़ामऊ गांव में मंगलवार को डेंगू की चपेट में आकर दो ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय से उचित इलाज उपलब्ध न कराने और ाफ सफाई के उचित प्रबंध न करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिहानी मजबूत नगर गांव के समीप स्थित खाड़ामऊ गांव में बृजेश कुमार (45) डेंगू बुखार से पीड़ित थे।

पिहानी गांव में लगे स्वास्थ्य में उन्होंने दवाएं ली, लेकिन सुधार न होने पर परिजनों ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। शिवराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घेमऊ के मोहनपुरवा गांव में कई दिनों से डेंगू से पीड़ित प्रेम नारायण (40) पुत्र राजाराम की बुखार के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गणेश बाजपेई ने बताया कि खंड विकास अधिकारी से गांव में साफ सफाई की मांग की गई थी, लेकिन साफ-सफाई के उचित प्रबंध न होने से गांव वालों को डेंगू बुखार से जूझना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उन्हें और फागिंग और छिड़काव के लिए पर्याप्त दवाएं नहीं दी गई है, जिससे कि वह भली प्रकार गांव में दवा का छिड़काव नहीं करा पा रहे हैं।

वहीं मामले में बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अरविंद भूषण ने बताया कि उन्हें डेंगू से 2 लोगों के मरने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। गांव में जल्दी साफ-सफाई के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। ग्रामीण भी रहकर मच्छरदानी में ही सोए और बुखार आने पर अनुभवी चिकित्सकों और सरकारी अस्पतालों में इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed