{"_id":"5c3f556abdec2273aa6ba0b2","slug":"four-men-arrested-in-beef-smuggling-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान गोमांस के साथ 4 गिरफ्तार, चर्चा में नगदी जिसे पुलिस ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान गोमांस के साथ 4 गिरफ्तार, चर्चा में नगदी जिसे पुलिस ने नकारा
Wed, 16 Jan 2019 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में बाइकों से गोमांस लेकर लखनऊ बेचने जा रहे चार लोगों को पुलिस ने मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से डेढ़ क्विंटल गोमांस, एक लाइसेंसी बंदूक-कारतूस व चाकू मिला है। एसओ के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने गोमांस ले जाने की बात स्वीकर की है।
मंगलवार की रात हसनगंज पुलिस ऊंचाद्वार चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों को पुलिस ने रोका। पहले तो उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेरकर रोक लिया। तलाशी में दो बोरों में डेढ़ क्विंटल गोमांस मिला। पकड़े गए युवकों में लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के नगर तालुकेदारी मोहल्ला निवासी मन्नू, सलीम, मेराज और हसनगंज कोतवाली के चंदौली गांव निवासी तुफैल है।
युवकों के पास से पुलिस ने एक दो-नाली लाइसेंसी बंदूक बरामद की है जो मेराज के नाम है। चर्चा है कि पकड़े गए युवकों के पास से काफी नगदी भी मिली है लेकिन पुलिस ने नगदी मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
हसनगंज एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक हसनगंज थानाक्षेत्र के जंगलों में पशुओं का वध कर मलिहाबाद और लखनऊ में मांस बेचते थे। हसनगंज कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ गोमांस तस्करी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।