फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four lakh goods stolen from closed house in unnao

उन्नाव: बंद घर से चार लाख का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jul 2019 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Four lakh goods stolen from closed house in unnao
बंद घर से चार लाख का सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव में आवास विकास कालोनी स्थित बंद घर को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर की दोनों मंजिल में रहने वाले दो किराएदरों के कमरों से लगभग चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह जब किराएदार गांव से लौटे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। 
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के तारगांव निवासी शेरबहादुर किसान हैं व उनकी पत्नी परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। वह शहर के आवास विकास निवासी आशीष शुक्ला के मकान में किराए पर रहते हैं। शेरबहादुर घर की ऊपरी मंजिल में और फर्टिलाइजर कंपनी में सेल्स मैनेजर सुधीर कुमार नीचे के हिस्से में परिवार समेत रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात शेरबहादुर परिवार समेत अपने गांव तारगांव गए हुए थे। जबकि सुधीर बच्चों व पत्नी को लेने लखनऊ चले गए थे। बुधवार सुबह जब सुधीर घर पहुंचे तो उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर ने बताया कि चोर घर से तीस हजार रुपये, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी झुमके उठा ले गए। जबकि ऊपरी मंजिल में रहने वाले शेरबहादुर के कमरे में अलमारी से 25 हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, चार सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी चोरी कर ले गए।


चोरी की सूचना सुधीर ने शेरबहादुर व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। सुधीर व शेरबहादुर ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। दही चौकी इंचार्ज वीरेंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed