फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four killed in high grade fever panic due to seventh death in Kursauli internal organs failing

कानपुर: बुखार ने चार को लीला, कुरसौली में सातवीं मौत से दहशत, अंदरूनी अंग हो रहे फेल

Fri, 10 Sep 2021 09:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 09:40 PM IST
सार

एसीएमओ नर्सिंग होम डॉ. सुबोध प्रकाश का कहना है कि उसे डेंगू नहीं था। अभिलेख मांगे गए हैं, इनकी जांच होगी। इसके अलावा परिजनों के बताने पर उन्होंने अस्पताल बिल कम करने के लिए फोन किया था।

विज्ञापन
four killed in high grade fever panic due to seventh death in Kursauli internal organs failing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बुखार और डेंगू के कहर से लोगों में दहशत है। शुक्रवार को बुखार से चार और रोगियों की मौत हो गई। तेज बुखार के बाद हालत बिगड़ी और मौत हो गई। कुरसौली गांव में भी मौतों का सिलसिला जारी है। इस गांव में बुखार से शुक्रवार को सातवीं मौत हुई है। बुखार आने के बाद रोगियों के अंदरुनी अंग फेल हो रहे हैं, इसके बाद मौत हो जाती है। 

विज्ञापन


रोग की अभी तक पहचान न होने से घबराहट है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इन रोगियों की डेंगू, कोरोना, मलेरिया की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही है। शक स्क्रब टाइफस पर किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी की जांच नहीं हुई है। जिले में बुखार से अब तक 39 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कुरसौली गांव के भुल्लू तिवारी की पत्नी क्षमा तिवारी (30) की सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। रोगी को बुखार चढ़ने के बाद निजी अस्पताल में लाया गया था। बताया जा रहा है कि उनके मल्टीऑर्गन फेल्योर हो गए थे। एसीएमओ नर्सिंग होम डॉ. सुबोध प्रकाश का कहना है कि उसे डेंगू नहीं था। अभिलेख मांगे गए हैं, इनकी जांच होगी। इसके अलावा परिजनों के बताने पर उन्होंने अस्पताल बिल कम करने के लिए फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरसौली गांव में बुखार से सात मौतें बताई जा रही हैं, जिनमें छह महिलाएं हैं। इसके पहले तन्नू, लक्ष्मी प्रजापति, शिवराम प्रजापति, जूली गौतम, सोनाली गौतम, लक्ष्मी गौतम की मौत हुई है। वहीं, शुक्रवार को मकसूदाबाद की सावित्री देवी (80) की बुखार से मौत हो गई। 


दो-तीन दिन बुखार के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके अलावा नवाबगंज के राधेश्याम (61) और नानकारी के अखिलेश (48) की बुखार से मौत हुई है। अचानक तबियत गंभीर होने पर परिजन पहले कल्याणपुर के निजी अस्पताल ले गए, वहां से हैलट रेफर किया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed