फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four helpers including SP leader jailed, search for MLA raided in three states

Irfan Solanki Case: सपा नेत्री समेत चार मददगारों को जेल, विधायक की तलाश जारी

Wed, 30 Nov 2022 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 07:46 PM IST
सार

इरफान सोलंकी के अशरफ अली नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर फरार कराने में मदद करने पर पुलिस ने मंगलवार को सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके ड्राइवर अम्मार इलाही, इरफान के साले अनवर व अख्तर मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

विज्ञापन
Four helpers including SP leader jailed, search for MLA raided in three states
चार मददगारों को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरार कराने में मदद करने वाली सपा नेत्री समेत चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए। उधर विधायक व उनके भाई की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश दी। इरफान सोलंकी के अशरफ अली नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर फरार कराने में मदद करने पर पुलिस ने मंगलवार को सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके ड्राइवर अम्मार इलाही, इरफान के साले अनवर व अख्तर मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


रातभर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात के बाद इरफान को उन्होंने शरण दी। फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज तैयार करवाए। साजिश के तहत इरफान को फरार कराया। पुलिस ने बुधवार को इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां पर पुलिस ने पुख्ता साख्य रखे। जिसके आधार पर उनको जेल भेजा गया।

विज्ञापन

यह है पूरा घटनाक्रम 
सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान व अन्य 55 अज्ञात पर आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में आगजनी, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस को जानकारी हुई कि इरफान सोलंकी ने अशरफ अली के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए। जिसके जरिये फ्लाइट की टिकट बुक कर दिल्ली से मुंबई गया था। इस प्रकरण में जाजमऊ इंस्पेक्टर ने खुद वादी बनकर ग्वालटोली थाने में इरफान सोलंकी, रिजवान, सपा नेत्री नूरी शौकत, नूरी के भाई अशरफ अली, मौसा इशरत, ड्राइवर अम्मार इलाही उर्फ अली, इरफान के साले अनवर मंसूरी व अख्तर मंसूरी के अलावा अली नाम के शख्स पर जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करना, साजिश रचने व अपराधी को शरण देने के आरोप में केस दर्ज कराया था।

आरोपियों की तलाश में आठ टीमें लगाई गई हैं। 24 घंटे के भीतर बीस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई है। कुछ पुख्ता जानकारी मिली है, जिसके आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। दूसरी तरफ कुर्की की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर कुर्की की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed