फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four died and three seriously injured in different accidents in Banda

बांदा में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 28 Oct 2022 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 05:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

विज्ञापन
Four died and three seriously injured in different accidents in Banda
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों ने अपनी जान गवां दी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चार पहिया वाहन से कुचलकर बाइक सवार दसवीं के दो छात्रों की मौके पर मौत हो और तीसरा साथी घायल हो गया। मृतक एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और दोस्त थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक चार पहिया वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित परिजन ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। थाना क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के मोहल्ला गांधी नगर निवासी ऋतिक (18) वर्ष पुत्र श्रीपाल वर्मा और रवि (18) वर्ष पुत्र उमेश गिरी दसवीं के छात्र थे।
विज्ञापन

दोनों दोस्त थे, कस्बा के एसएन इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। कस्बा के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी इनका तीसरा साथी अंशू (18) शुक्रवार सुबह रिश्तेदारी से लौटा था। उसने भुजरख मोड़ के पास से घर ले जाने के लिए ऋतिक व रवि को बुलाया था। दोनों बाइक से नेशनल हाईवे पर भुजरख मोड़ के पास पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दोनों बाइक पर बैठकर अंशू से बात कर रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आई क्रेटा के चालक ने दोनों को रौंद दिया। तेज रफ्तार क्रेटा से रवि का सिर व ऋतिक का सीना व सिर कुचल गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंशू घायल हो गया। दोनों छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक क्रेटा छोड़कर भाग निकला।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
वहीं, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत और भतीजा व भांजा घायल हो गए। भतीजे को ज्यादा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना गुरूवार रात कोतवाली नगर क्षेत्र में तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति के पास हुई।

कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव के मजरा डाडिन पुरवा निवासी रामऔतार (55) वर्ष, अपने भतीजे वीरेंद्र (30) पुत्र रामखिलावन और भांजे मोहन के साथ बाइक पर पैगंबरपुर गांव से घर लौट रहे थे। मंडी समिति के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से रामऔतार की मौके पर मौत हो गई।

वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और भांजे मोहन को मामूली चोट आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहन ने बताया कि मृतक रामऔतार ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

हादसे में बीए के छात्र की मौत
नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बीमार पड़ोसी को अस्पताल में छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार बीए के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक कामता प्रसाद शास्त्री डिग्री कालेज बदौसा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed